Highlights

इंदौर

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं अलंकरण समारोह कल

  • 26 Sep 2022

इंदौर। राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं अलंकरण समारोह 28 सितम्बर 2022 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में आयोजित होगा। संयुक्त आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया है कि 28 सितम्बर 2022 को पाश्र्व गायक मुंबई  शैलेन्द्र सिंह, सुविख्यात संगीतकार मुंबई आनंद-मिलिंद एवं पाश्र्व गायक मुंबई  कुमार शानू को अलंकृत किया जायेगा। अलंकरण पश्चात सुश्री अलका याज्ञनिक मुंबई व उनके ग्रुप द्वारा संगीत प्रस्तुति दी जायेगी।

 

राबर्ट नर्सिंग होम में हुआ नवीन आई.सी.यू. का उद्घाटन

इंदौर । राबर्ट नर्सिंग होम में नये इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का शुभारंभ रविवार को किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रजनीश श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती वंदना शर्मा, एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, नर्सिंग होम के सचिव डॉ. व्ही.एस. यशलहा, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर की अध्यक्ष श्री संगीता चोपड़ा तथा अन्य दानदाता उपस्थित रहे। सचिव डॉ. व्ही.एस. यशलहा ने बताया है कि आईसीयू के उपकरण रोटरी क्लब इंदौर के माध्यम से प्रदान किये गये है। 10 बेड की क्षमता वाले इस आईसीयू में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के इक्विपमेंट्स है। उन्होंने बताया कि इस आईसीयू के माध्यम से इंदौर जिले वासियों को बेहतर चिकित्सकीय सेवा प्रदान की जा सकेगी।

 

महा उपभोक्ता लोक अदालत 12 नवम्बर को
इंदौर । उपभोक्ता संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण के लिए 12 नवम्बर को महा उपभोक्ता लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए श्रीमती अलका श्रीवास्तव रजिस्ट्रार मध्यप्रदेश राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने बताया कि राज्य उपभोक्ता आयोग एवं जिला उपभोक्ता आयोगों में 17 सितम्बर को आयोजित वृहद लोक अदालत स्थगित की जाकर अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग न्यायमूर्ति श्री शान्तनु एस. केमकर के मार्गदर्शन में 12 नवम्बर को राष्ट्रीय स्तर की महा उपभोक्ता लोक अदालत आयोजित होगी।