Highlights

देश / विदेश

रामपुर में सनसनीखेज वारदात: शारीरिक संबंध के दौरान पति ने दबाया पत्नी का गला, शव छोड़कर हुआ फरार

  • 08 Apr 2026

रामपुर। रामपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पति ने शारीरिक संबंध के दौरान ही पत्नी का गला दबा दिया. मौत के बाद वह पत्नी का शव उसी हालत में बिस्तर पर छोड़कर मौके से फरार हो गया. बाद में जब बंद घर के भीतर शव मिला तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में एक बंद घर के अंदर जब एक शिक्षिका का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह घर का दरवाजा खुलवाया. अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया. बिस्तर पर महिला का शव पड़ा था और आसपास कोई नहीं था. शुरुआती जांच में यह साफ हो गया कि मामला सामान्य मौत का नहीं है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की गहन जांच शुरू की. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे. उनका आरोप था कि उनकी बेटी को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने महिला के पति और देवर को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया. परिजनों का कहना था कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था. कई बार शिकायतें भी सामने आई थीं, लेकिन हर बार मामला किसी तरह दबा दिया गया. इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को तेज कर दिया.
साभार आज तक