Highlights

देश / विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 40 घंटे की कस्टडी रिमांड में बड़ा खुलासा, कार, नकदी और सोने के गहने बरामद

  • 10 Jul 2026

लखनऊ। कस्टडी रिमांड पर लिए गए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के तीन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कार, चोरी की रकम से खरीदे गए गहने और नकदी बरामद की है। 40 घंटे पूछताछ और बरामदगी के बाद पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान चोरी से जुड़े कई अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। अब तक चार आरोपियों को रिमांड पर लिया जा चुका है। टिन्नू व मनीष को भी रिमांड पर लेने की तैयारी है।
पुलिस ने कोर्ट की अनुमति के बाद बुधवार सुबह आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को कस्टडी रिमांड पर लिया था। आरोपियों को जेल से पुलिस लाइन लाकर घंटों पूछताछ की गई। इसके बाद घटना स्थल पर ले जाया गया। पुलिस उन्हें लेकर वहां भी गई जहां चोरी की रकम का बंटवारा कर पार्टी की जाती थी।
पुलिस बुधवार रात 10 बजे लवकुश मिश्रा को रुदौली कोतवाली के ठकुरन फगौली गांव स्थित उसके घर ले गई। यहां तलाशी के दौरान सोने का लॉकेट मिला, जिस पर लवकुश का नाम अंकित था। यह लॉकेट उसने पत्नी को गिफ्ट किया था। 
इसके अलावा लगभग 35 हजार रुपये भी मिले। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे आरोपी अनुकल्प मिश्रा को उसके कौशलपुरी कॉलोनी स्थित मकान पर ले जाया गया। यहां सोने की चेन, लगभग 15 हजार रुपये नकद और एक कार बरामद हुई। 
साभार अमर उजाला