Highlights

देश / विदेश

रिश्तों का कत्ल: डेढ़ साल की मासूम के सामने पति ने सिलेंडर से वार कर पत्नी को मार डाला

  • 30 Mar 2026

दिल्ली. राजधानी दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके से रिश्तों से भरोसा उठने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपने पत्नी के सिर पर सिलेंडर से वार कर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब मृतक महिला की डेढ़ साल की बेटी मौके पर मौजूद थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. मृतक महिला की पहचान पूनम के रूप में हुई है. जबकि आरोपी पति की पहचान सुरेश के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी 2020 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. एक चार साल की बेटी और एक डेढ़ साल की. वारदात के समय डेढ़ साल की बच्ची दोनों के साथ थी. हत्या को डीडीए फ्लैट इलाके के एक फ्लैट में अंजाम दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.
पड़ोसियों ने बताया कि इलाके के डीडीए फ्लैट के एक फ्लैट में पति-पत्नी अपनी 2 बच्चियों के साथ रहते थे. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर रविवार को झगड़ा हुआ और इसी दौरान गुस्से में पति ने खाना बनाने वाला छोटा सिलेंडर उठाकर अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ वार करने लगा. जिस समय पति इस वारदात को अंजाम दे रहा था, उस समय उसकी डेढ़ साल की बेटी भी वहीं मौजूद थी. बेटी अपनी मां को बचाने के लिए बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रही थी.
साभार आज तक