नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने बुधवार शाम बांग्लादेश के खिलाफ 51 रनों की जुझारू पारी खेल ना सिर्फ भारतीय फैंस का दिल जीता बल्कि इतिहास भी रचा। रोहित शर्मा ने मीरपूर वनडे में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से यह पारी खेली और इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट में 500 छक्कों का आंकड़ा पार किया। रोहित शर्मा ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा से पहले ये कमाल सिर्फ वेस्टइंडीज के लीजेंड बल्लेबाज क्रिस गेल ने किया है, उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 553 छक्के दर्ज हैं। रोहित शर्मा ने मुकाबले में चोटिल होने के बावजूद नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे हालांकि अपनी इस आतिशी पारी के बावजूद वह भारत की हार को नहीं टाल सके। टीम इंडिया को इस मैच में 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा, साथ ही भारत ने सीरीज भी गंवा दी है।
बता दें, रोहित शर्मा और क्रिस गेल के अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक कोई बल्लेबाज 400 छक्कों तक का आंकड़ा नहीं छू पाया है। रोहित के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 359 छक्के लगाए थे। आइए एक नजर डालते हैं अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची पर-
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-
क्रिस गेल- 553
रोहित शर्मा- 502*
शाहिद अफरीदी- 476
ब्रैंडन मैक्कुलम- 398
मार्टिन गप्टिल-383
एमएस धोनी- 359
साभार लाइव हिंदुस्तान
खेल
रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इंटरनेशल क्रिकेट में 500 छक्कों का आंकड़ा पार किया,

- 08 Dec 2022