Highlights

इंदौर

लव जिहाद के आरोपी को भेजा जेल, मैनेजर पर भी पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

  • 07 Jul 2022

इंदौर। गंगवाल बस स्टैंड की होटल में छात्रा के साथ रेप करने के मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने चंदन नगर के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपी ने हिंदू लड़की से नाम बदलकर इंस्टाग्राम से दोस्ती की थी। अनस के मोबाइल में कई ओर हिंदू लड़कियों के नंबर भी सेव मिले थे। पुलिस ने उन नंबरो के बारे में पूछा था। जिसमें अनस ने उनसे पुराने दोस्त होने की बात कही थी। उसका मोबाइल पुलिस ने जांच के लिये जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि छात्रा अपने माता-पिता के साथ गांव चली गई। वहीं मामले में अब होटल मैनेजर पर भी केस दर्ज किया गया है।
छत्रीपुरा पुलिस ने अनस खान पिता आसिफ खान निवासी धार नाका के खिलाफ पहचान छिपाकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया है। छात्रा इंदौर के भंवरकुआ इलाके में रहती थी। जानकारी में यह बात सामने आई थी कि अनस ने अपना नाम अन्नू यादव बताकर छात्रा से दोस्ती की थी। अनस का मोबाइल जब पुलिस ने जब्त किया तो उसके इंस्ट्राग्राम अंकाउट में कई ओर हिंदू लड़किया उसकी दोस्ती निकली। इसके साथ ही अनस के मोबाइल में कुछ नाम से नंबर भी सेव मिले। पुलिस अधिकारियों ने जब अनस से जब नंबरो के बारे में पूछताछ की तो उसने काफी देर तक मुंह नही खोला बाद में उसने अपनी पूरानी दोस्त बताया। पुलिस के मुताबिक मोबाइल जांच में लिया है। जिसे सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया जा जाएगा।
मामले में अब पुलिस ने उसी होटल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि होटल पर रुकने वाले लोगों का डाटा मैनेजर ने पुलिस को उपलब्ध नहीं करवाया है। छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम जयराम पिता पूर्ण बंसल निवासी सागर होटल याचिका में मैनेजर है। 2 दिन पहले इसी होटल में हिंदूवादी संगठन के लोगों ने दबिश दी थी। यहां से एक वर्ग विशेष के युवक को एक युवती के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया था। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज करवाया था। होटल में एक और लड़का भी हिंदूवादी संगठनों ने पकड़ा था जो 14 साल की लड़की के साथ अय्याशी कर रहा था। होटल के बारे में लगातार पुलिस को शिकायतें मिलती रही है कि यहां गलत काम चलते हैं। ग्राहकों की जानकारियां उपलब्ध न करवाने के मामले में होटल प्रबंधक पर केस दर्ज किया है।