इंदौर। लाखों रुपए की धोखाधड़ी और गबन कर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक शिक्षण संस्थान में गबन किया था।
लसूडिय़ा पुलिस के अनुसार लाखों की धोखाधड़ी में नितिन पिता भावराम पाटिल निवासी साईं विहार अपार्टमेंट शिरपुर रोड चोपड़ा जिला जलगांव महाराष्ट्र, विष्णु पिता अरविंद मालवीय निवासी एनआई कॉलोनी शहादा नंदुरबार महाराष्ट्र और जगदीश माली निवासी नासिक महाराष्ट्र ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत संपूर्ण मध्यप्रदेश में छह सेंटर शिक्षण संस्थान के रूप में खुलवाने के नाम पर 36 लाख रुपए नगद प्राप्त कर लिए थे। वह फरियादियों को सेंटर दिखाने के नाम पर बुलाकर उनके साथ गलत हरकत की थी। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही ये फरार थे। पुलिस ने फरार आरोपी नितिन पिता भावराम पाटिल निवासी साईं विहार अपार्टमेंट शिरपुर रोड चोपड़ा जिला जलगांव महाराष्ट्र को चोपड़ा महाराष्ट्र से तथा जगदीश माली निवासी नासिक महाराष्ट्र को नासिक से गिरफ्तार किया है।
इंदौर
लाखों की धोखाधड़ी कर भागे आरोपी महाराष्ट्र से पकड़ाए
- 14 Nov 2022