Highlights

इंदौर

लाखों रुपए की ठगी

  • 22 Jun 2022

इंदौर। एडवाइजरी कंपनी में निवेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों रुपए लिए और फिर लापता हो गए।जूनी इंदौर पुलिस ने बताया कि सुजय पिता महेश निवासी करीमगंज असम की शिकायत पर लोकेश उर्फ आनंद जोडवाल, पूजा शर्मा उर्फ नेहा राठौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने फायनेंस कंपनी में ज्यादा लाभ देने का लालच दिया। फिर झांसे में लेकर उनसे निवेश करने के नाम 50 हजार रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस द्वारा क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एडवाइजरी कंपनी पर छापा मारा गया है। आरोपी अपने दफ्तर में बैठकर इसी तरह लोगों के साथ छोटे निवेश के नाम पर ठगी किया करते थे। फिलहाल मामले में जांच चल रही है।