Highlights

इंदौर

वाइन शॉप के अहाते में मिली गंदगी और कचरा

  • 21 Sep 2022

निगम की टीम ने लगाया 50 हजार का स्पॉट फाइन
इंदौर। भागीरथपुरा में संचालित वाइन शॉप के अहाते में कचरे और गंदगी का ढेर पड़ा हुआ मिला। इसे पकडऩे के बाद निगम के द्वारा वाइन शॉप का चालान बनाया गया और जुमार्ने के रूप में 50000 रु. वसूल किए गए। शहर के सभी क्षेत्रों में कचरा और गंदगी ढूंढने के लिए घूम रही नगर निगम की टीम के द्वारा मंगलवार सुबह भागीरथपुरा में संचालित वाइन शॉप के परिसर में कचरे और गंदगी का ढेर ढूंढा गया। इस परिसर में वाइन शॉप का कचरा बोरों में भरकर ढेर लगा लिया गया। इसके साथ ही वहां पर काफी गंदगी भी फैली हुई थी।
जानकारी के अनुसार जब निगम की टीम वहां पर पहुंची और टीम ने वाइन शॉप के कर्मचारियों से पूछा कि यह कचरा रोज कचरा गाड़ी में क्यों नहीं देते हो तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। इसके बाद इस टीम ने वाइन शॉप के अहाते में देखा तो वहां ग्राहकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के गिलास शराब पीने के लिए दिए जा रहे थे , यह भी नियम के अनुसार गलत है। इसके तहत निगम की टीम के द्वारा इस वाइन शॉप का चालान बनाया गया। वाइन शॉप से जुमार्ने के रूप में पचास हजार रु. वसूल किए गए।