Highlights

इंदौर

वेट लॉस कैम्प में सैकड़ों साधक कर रहें है  योग

  • 13 May 2022

इंदौर। आनंद मई आश्रम एबीरोड पर आयोजित वेट लॉस योग कैम्प  में प्रतिदिन योग साधकों को योग से जुड़ी तमाम जानकारीयां दी जा रही है।अंतरराष्ट्रीय योग एक्सपर्ट मनोज गर्ग ने बताया कि प्रतिदिन योग एवं डाइट प्लान के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। हमें भोजन कब,कितना और कैसा ग्रहण करना चाहिए इस बात की भी योग गुरु द्वारा कैम्प में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर स्वामी केदारनाथ महाराज,विनोद अग्रवाल विधायक आकाश विजयवर्गीय, संतोष गोयल, पवन सिंघल, राजेश मित्तल, किशोर गोयल एवं डॉ.पिंकी गर्ग  सहित अन्य उपस्थित थे।