इंदौर। आगामी वर्ष में होने वाले विधानसभा को लेकर इंदौर भाजपा संगठन ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के पहले चरण की शुरुआत करते हुए मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया।
इसी विषय को लेकर वीर सावरकर मंडल ने चारों वार्डों में 44-45-46-47 बैठक संपन्न हुई वीर सावरकर मंडल प्रभारी महेंद्र पहाडिय़ा ने बताया कि नगर निगम चुनाव में मतदाता सूची में कई जगह गड़बडिय़ां पाई गई गड़बडिय़ों को चिन्हित कर विधानसभा की तैयारी के लिए बुत स्तर पर मतदाता सूची अपडेट कराना नए मतदाता ढूंढना जिन लोगों के नाम मौजूद होने के बावजूद भी कट गए हैं उनके नाम वापस अपडेट कराना का कार्य 8 दिसंबर तक चलेगा सभी कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया 8 दिसंबर तक रोज अपने समय के अनुसार हर कार्यकर्ता 2 से 3 घंटे अपने आसपास बुथ विशेष ध्यान दें मंडल के अधीन चारों वार्ड पार्षदों कि आज मीटिंग संपन्न हुई सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपनी जिम्मेदारियां बांटी गई। बैठक में प्रमुख रूप से वीर सावरकर मंडल प्रभारी महेंद्र पहाडिय़ा, मंडल अध्यक्ष अमित रघुवंशी, महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर जी पहाडिय़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर अध्यक्ष रघु यादव, वरिष्ठजन सीतादेवी खंडेलवाल सहित 4 वार्ड अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
इंदौर
विधानसभा की तैयारियां शुरू संगठन में सभी पार्षदों को अलर्ट किया
- 11 Nov 2022