इंदौर। एक पॉश कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी को 2 बदमाशों ने बीती रात कार में जबरजस्ती बिठाकर ले गए और रास्ते भर बेरहमी से पीटा और हत्या की धमकी देकर 6 लाख रुपए लिए ले लिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक घटना रात्रि 11 बजे की लगभग की है। सपना संगीता के पीछे विद्या नगर में रहने वाले व्यापारी शरद कुमार पिता मोहन प्रजापति साल को आरोपी सोनू छाबड़ा निवासी सी नंबर 103 और मनीष आ शुदानी निवासी बे राठी कालोनी उसे जबरजस्ती कार में बेटा कर ले गए और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर उससे 6 लाख रुपए ले लिए। पुलिस के मुताबिक फरियादी शरद कुमार प्रजापत और आरोपी सोनू छाबड़ा के बीच उधारी के पैसे को लेकर विवाद चल रहा है। भवर कुआं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा प्रकरण दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है।
इंदौर
व्यापारी से वसूले 6 लाख रुपए, कार में ले गए, बंधक बनाकर पीटा
- 20 Jun 2022



