Highlights

इंदौर

वार्ड 38 को जनसमस्याओं से मुक्त करेंगे और गरीबों को राहत पहुंचाएंगे

  • 01 Jul 2022

इंदौर। वार्ड 38 खजराना में कांग्रेस की प्रत्याशी सोफिया अन्नू पटेल और पूर्व भाजपाई हाजी उस्मान पटेल के बीच सीधे मुकाबला है। क्योंकि सोफिया पटेल वादा कर रही हैं कि वार्ड 38 को जनसमस्याओं से मुक्त करेंगे और गरीबों को राहत पहुंचाएंगी। आज गरीब राशन व रोजगार को लेकर परेशान है, उसकी परेशानी को कोई समझने वाला नहीं है, हमारा परिवार हमेशा गरीबों की आवाज बनेगा।
 हालांकि उस्मान पटेल भाजपा से टिकट की आस लगाए बैठे थे। लेकिन भाजपा ने किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। ऐसे में उस्मान पटेल निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस के नेता व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह से जुड़े अन्नू पटेल के मजबूत रिश्तों की वजह से उनके टिकट में कोई दिक्कत नहीं हुई। साथ ही अन्नू पटेल परिवार का बैकग्राउंड देखा तो इस परिवार को सेवा की परंपरा विरासत में मिली। साथ ही नेताजी परिवार ने अस्पताल, स्कूल के लिए जमीन भी दी और गरीबों के लिए खामोशी से मदद करने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के पास अन्नू पटेल के अलावा कोई मजबूत नाम नहीं था। उनकी पत्नी सोफिया पटेल पूर्व में एल्डरमैन रह चुकी हैं , काबिल हैं, पढ़ी लिखी हैं और जनता की बात रखने का माद्दा रखती हैं। तमाम बातें अन्नू पटेल के पक्ष में हुई और अब कांग्रेस के टिकट पर जिस अंदाज से परिवार मैदान में उतरा है उसने पूरे माहौल को बदल कर रख दिया है। सोफिया पटेल हों या अन्नू पटेल पसीना बहाते दिखे जा रहे हैं। अन्नू पटेल ने कहा उन्हें अगर जनता ने चुना तो वह बताएंगे खिदमत क्या होती है। उन्होंने कहा बरसों बाद यहां कांग्रेस जीत का परचम फहराने जा रही है।