Highlights

इंदौर

वाल्व को बदलने का कार्य जारी , 14 टंकियों से जलप्रदाय होगा प्रभावित

  • 12 Sep 2022

तेजी से किया जा रहा जिंसी चौराहे पर खराब वाल्व को बदलने का कार्य
इंदौर । पिछले दिनों नर्मदा के प्रथम एवं द्वितीय चरण की मुख्य पाइप लाइन में जिंसी चौराहे पर स्थापित वाल्व खराब हो गया था,। जिसके कारण शहर की कई पेयजल टंकियां प्रभावित रही। नगर निगम ने वाल्ट सुधारने का कार्य शुरु कर दिया है। सुधार कार्य जारी है। वाल्व बदलने का काम चल रहा है। इस कारण सोमवार 12 सितम्बर को शहर की 14 पेयजल टंकियों से जल प्रदाय प्रभावित रहेंगा।
 जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि सुधार कार्य की वस्तु स्थिति देखने के लिए  पीएचई के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जलकार्य प्रभारी ने नागरिकों को असुविधा ना हो इसके लिए सुधार कार्य तत्काल शुरू करवाया गया।  वर्तमान में जिंसी चौराहे पर स्थापित वाल्व को बदलकर उसके स्थान पर नवीन वाल्व स्थापना का कार्य किया जाना है,जिंसी चौराहे पर खराब वाल्व को बदलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है! वाल्व मुख्य पाइप लाइन पर स्थापित होने के कारण  नर्मदा प्रथम एवं द्वितीय चरण के पंप को बंद किया जाएगा कार्य को पूर्ण होने में अनुमानित 24 घंटे का समय लगना संभावित है ।
जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि जिंसी चौराहे पर स्थापित वाल्व को बदलने का कार्य किया जा रहा है। 12 सितम्बर को लगभग 14 पानी की टंकियों से जल प्रदाय प्रभावित होगा। जलप्रदाय में प्रभावित रहने वाली टंकियां है - महाराणा प्रताप नगर, अगरबत्ती फैक्ट्री, नरवल ,जिंसी हाट मैदान, सुभाष चौक, सदर बाजार, गांधी हाल , मल्हार आश्रम , लोकमान्य नगर, द्रविण नगर ,अन्नपूर्णा ,भक्त प्रहलाद नगर ,राज मोहल्ला तथा एम ओ जी लाइन।