इंदौर। जिले में आने वाले शासकीय अतिथिगणों के परिवहन एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य शासकीय कार्य के लिये किराये के निजी वाहनों की आवश्यकता है। उक्त वाहनों की दरों के संबंध में अनुबंध 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिये रहेगा। इसके लिये निजी ट्रेवल्स से 30 मई को कार्यालयीन समय दोपहर 3 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई है। प्राप्त निविदायें 30 मई को ही उपस्थित निविदाकारों के समक्ष अपरान्ह 4 बजे खोली जायेगी। कलेक्टर कार्यालय की प्रोटोकाल शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित प्रपत्र कलेक्टर कार्यालय की सत्कार शाखा से निर्धारित राशि 200 रुपए चालान के माध्यम से जमा कर प्राप्त किये जा सकते हैं। निलामी की शर्तें और विस्तृत जानकारी भी इसी शाखा से प्राप्त की जा सकती है।
इंदौर
वाहन किराए के लिए निविदा आमंत्रित
- 11 May 2022



