Highlights

इंदौर

शहर के चारों प्रवेश मार्ग पर गेट बनाएगा निगम, वर्कआर्डर जारी, बाहरी लोगों को रहेगी आसानी

  • 07 Nov 2022

इंदौर। शहर में करोड़ों के विकास कार्य को अंजाम देने वाला निगम अब सुंदरता पर भी फोकस कर रहा है। बाहरी लोगों का इंदौर में प्रवेश की जानकारी देने गेटों का निर्माण किया जाएगा। गेट निर्माण का पूर्व में टैंंडर निकल चुका है। वर्कआर्डर के बाद काम गति पकड़ लेगा। यह गेट 5 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे। जनकार्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ प्रमुख मार्गों पर निगम ने गेटों का निर्माण किया है, जिसमें महापुरुषों और शहीदों की नाम पट्टिका लगाई गई है। वहीं, कुछ गेटों पर भाजपा नेताओं के नाम का भी उल्लेख है। इन गेटों से उन क्षेेत्रों की पहचान भी हो गई है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब चारों जिलों की सीमाओं उज्जैन, धार, खंडवा, देवास पहुंच मार्ग पर आकर्षक गेट बनाए जाएंगे। गेट की ऊंचाई 30 फीट तथा चौड़ाई 40 फीट तक रहेगी। निकाय चुनाव के तत्काल बाद गेटों को लेकर प्रस्ताव बनाया गया था। टैंडर निकलने के बाद त्यौहारी सीजन में निगम जुट गया। अब त्यौहारी सीजन खत्म होने के बाद इस पर काम शुरू किया जा रहा है। इसके पहले निगम ने 7 करोड़ की लागत से खजराना मंदिर पहुंच मार्ग पर गेट का निर्माण किया था। गेटों पर इंदौर नंबर वन का मोनो, निगम कार्यालय और राजबाड़ा के चित्र उकेरे जाएंगे।