Highlights

इंदौर

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी ने पदभार ग्रहण किया

  • 01 Jun 2022

इंदौर। नवनियुक्त शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती जया तिवारी ने आज शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंच कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंदौर विधानसभा एक के विधायक श्री संजय शुक्ला उपस्थित थे।  
    इस अवसर पर संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि देश में पहली बार कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए 50% महिलाओं को आरक्षण दिया। इसलिए महिलाओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।आज महंगाई चरम सीमा पर है।गैस के किराने के भाव आसमान छू रहे हैं। परिवार और किचन का बजट बिगड़ता जा रहा है। इसके लिए महिलाये भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं और महंगाई वाली भाजपा सरकार कुनीति को घर-घर तक पहुंचाएं।  इस अवसर पर विधायक श्री संजय शुक्ला ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष जया तिवारी को बधाई देते हुए कहां की आज महिलाओं की जिम्मेदारी और बढ़ती जा रही है। जन जन तक अपनी आवाज पहुंचाने पहुंचाने में महिलाएं सबसे ज्यादा सक्षम है।   नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी,विभा पटेल  एवं विनय बाकलीवाला  का आभार व्यक्त करते हुए कहा की जी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है,उसे में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाऊंगी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल,राकेश यादव, देवेंद्रसिंह यादव ,इम्तियाज बेलिम,लीलाधर करोसिया,सर्वेश तिवारी, टंटू शर्मा,अनीता कुन्हारे,पायल प्रमाणिक,एवं ज्योति शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस प्रवक्ता संजय बाकलीवाल ने किया।एवं आभार सुषमा पाठक ने माना।  इस अवसर पर अनुराधा शर्मा,ज्योति शर्मा,वर्षा शर्मा,उमा शर्मा,मीना शास्त्री,प्रकुला शर्मा,कल्पना अग्रवाल,ममता गुप्ता, रेणु पाटिल,अनिता वेद आदि अनेक संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
11111111111111111