अनेक स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
इंदौर। विश्व योग दिवस के अवसर पर आज इंदौर में मुख्य आयोजन एपीटीसी ग्राउंड पर साधकों ने योग किया। यहां पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवार और शहरवासी भी शामिल हुए। सभी सुबह 7 बजे ही यहां पहुंच चुके थे। प्राणायाम के बाद प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन भी यहां दिखाया गया। इसके बाद सभी ने योग किया। यहां बच्चों महिलाओं के साथ बुजुर्गों ने भी योग किया। इसके साथ शहर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें योग गुरुओं ने योग के बारे में बताया व उपस्थित लोगों से योग करवाया।
इंदौर
शहर में जगह-जगह योग ही योग
- 21 Jun 2022



