इंदौर। बाणगंगा और लसूडिय़ा दोनों बड़े थाने हैं और यहां सालाना बड़ी संख्या में अपराध दर्ज होते हैं। बेहतर पुलिसिंग के मद्देनजर दोनों थानों की भौगोलिक सीमा को कम कर दो नए थाने बनाने की कवायद लंबे समय से चल रही थी। दोनों थानों का प्रस्ताव डीसीपी ने मुख्यालय भेज दिया है।
पिछले साल दिसंबर में आयुक्त प्रणाली इंदौर में लागू हुई थी। उसके बाद से पुलिस व्यवस्था में कसावट के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। लसूडिय़ा थाने की भौगोलिक सीमा अधिक होने के कारण यहां अन्य थानों की अपेक्षा सालाना अधिक अपराध दर्ज होते हैं। इसे ध्यान में रख महालक्ष्मी नगर थाना बनाया जाना प्रस्तावित है। इसमें बायपास सहित अन्य क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। डीसीपी संपत उपाध्याय के मुताबिक महालक्ष्मी नगर थाने के संबंध में प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। कोशिश यह है कि थाने के लिए बायपास पर जमीन मिल जाए। इसी तरह बाणगंगा थाने की सीमा अलग कर भागीरथपुरा थाना बनाया जाएगा। डीसीपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नए भागीरथपुरा थाने का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा है।
इंदौर
शहर में बनेंगे दो नए थाने, प्रस्ताव भेजा मुख्यालय
- 09 Jul 2022