इंदौर। दो पहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर वाहन चोरों की गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूर्व में जप्त की गई तीन मोटरसाइकिल सहित चोरी की गई कुल छह मोटर साइकिल बरामद की गई। आरोपियों ने थाना द्वारकापुरी, राजेंद्र नगर, भंवरकुंआ क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गैंग का सरगना अपनी गैग में नाबालिग का इस्तेमाल कर वारदातों को अंजाम देता था।
शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया द्वारा प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त ज़ोन 4 इंदौर आरके सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 प्रशांत चौबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग अन्नपूर्णा बीपी एस परिहार को क्षेत्र में वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने व इनमें संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष कार्य योजना के तहत कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं। इसके तारतम्य में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा तीन नाबालिक शातिर वाहन चोरों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी द्वाराकपुरी अलका मेनिया उपाध्याय टीमों को लगाकर आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इसी अनुक्रम में पुलिस द्वारा वाहन चोरों की पतारसी करते हुए सोमवार को आरोपित लखन व उसके साथ दो आरोपित को गिरफ्तार कर थाना द्वारकापुरी से चोरी गई तीन मोटर साइकलें जप्त की थी। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर विदुर नगर चौराहे पर से तीन संदिग्ध बाल अपचारियों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करते हुए उनके द्वारा थाना द्वारकापुरी क्षेत्र से एक मोटर साइकल, थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र से दो मोटर साइकल चोरी कर बेचने के लिए छिपाना बताया। साथ ही भंवरकुंआ क्षेत्र में भी चोरी करना बताया। जिस पर से तीन मोटर साइकलें जप्त की गई। इस प्रकार गैंग से अभी तक कुल छह मोटर साइकलें जप्त की गई है। गैंग का सरगना आरोपित लखन अपनी गैग में नाबालिग लड़कों को शामिल कर, शहर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपितों से शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में की गई वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
इंदौर
शातिर वाहन चोरों से चोरी की गाडिय़ां मिली
- 29 Sep 2022



