Highlights

इंदौर

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

  • 29 Nov 2022

इंदौर। एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।भंवरकुआं थाने ने एक नाबालिग की शिकायत पर दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम सेमदा के रोहित के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के  ुताबिक रविवार को आरोपी क्षेत्र के एक मकान में नाबालिग लड़की को लेकर गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर हत्या की धमकी दी। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।