Highlights

देश / विदेश

शोपियां के कोल्ड स्टोर में मरम्मत के दौरान फटा स्टीम बॉयलर, दो मजदूरों की मौत

  • 01 May 2026

शोपियां।। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की अग्लर फ्रूट मंडी में कोल्ड स्टोर में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात शोपियां के अग्लर में एक कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर के विस्फोट में दो लोगों की जान चली गई और एक घायल हो गया। यह घटना फ्रूट मंडी में स्थित जम जम कोल्ड स्टोर में हुई। यहां मरम्मत के दौरान स्टीम बॉयलर फट गया। विस्फोट में तीन इंजीनियर घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए शोपियां के जिला अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से एक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सौरभ सिंह ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
एक अन्य घायल व्यक्ति शिव कुमार ने भी बाद में उपचार के दौरान जख्मी की पीड़ा न सहते हुए दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई। तीसरे घायल व्यक्ति राज कुमार का इलाज चल रहा है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि धमाका उस समय हुआ जब ये लोग बॉयलर की मरम्मत का काम कर रहे थे। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
साभार अमर उजाला