Highlights

इंदौर

शारीरिक शिक्षा और एनसीसी पढ़ाने वालों की सरकारी कालेजों में कमी, खेल अधिकारी के पद खाली

  • 20 Aug 2022

इंदौर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक पाठ्यक्रम में कई वकल्पिक विषय रखे है। विद्यार्थियों को शरीरिक शिक्षा, एनसीसी, एनएसएस जैसे विषय चुनना है। मगर अधिकांश सरकारी कालेजों में इन विषयों को पढ़ाने वालों की कमी है। कई कालेजों में खेल अधिकारी का पद बरसों से खाली है। वहां मौजूदा स्टाफ-कर्मचारी व शिक्षकों को खेल अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। ताकि विद्यार्थियों को शारीरिक शिक्षा व एनसीसी और एनएसएस की गतिविधियों में प्रशिक्षित किया जा सके। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग खेल अधिकारी पद को भरने में प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
विभिन्न सरकारी कालेज व संस्थानों में 499 खेल अधिकारियों के पद स्वीकृत हैं। विभाग के अनुसार कुल पदों में से 241 भरे जा चुके है। बाकी 258 खेल अधिकारियों के पद अभी भी खाली हैं। इन्हें भरने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए आयुक्त की तरफ से हरी-झंडी मिलना बाकी है। अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न सरकारी संस्थानों में खेल कर्मचारियों की कमी है। लम्बे समय से भर्तियां नहीं हुई है। कालेजों को इन गतिविधियों के संचालन को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने काफी पहले निर्देश जारी किए है कि संस्थान में मौजूद कर्मचारी-अधिकारियों व शिक्षकों को विषय को पढ़ाने और प्रशिक्षित करने के लिए चुना जाए।