Highlights

इंदौर

सगाई के बाद बनाए संबंध, दहेज भी मांगा

  • 16 May 2022

युवती ने दर्ज कराया रेप और दहेज प्रताडऩा का प्रकरण
इंदौर। सगाई के बाद मंगेतर को कई होटलों में ले जाकर उससे संबंध बनाने और दहेज में पांच लाख और कार की मांग के बाद सगाई तोडने वाले के खिलाफ रेप का केस और अन्य भावी ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का केस महिला थाने में दर्ज हुआ है।
महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक जबरन कालोनी में रहने वाली युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी शादी विकास नामक युवक के साथ पक्की होने के बाद सगाई हो गई। सगाई के बाद वह युवती को घुमाने के बहाने होटल में ले जाने लगा। कई बार उसने होटल में जबरन संबंध भी बनाए युवती ने विरोध किया तो उसका कहना था कि हमारी शादी होने वाली है,तुम चिंता क्यों करती हो। कुछ अरसे बाद युवती के भावी ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपए और कार की मांग शुरु कर दी। जब युवती के परिजनों इतना दहेज देने में असमर्थता जताई तो सगाई तोड़ दी गई। पीडि़त की शिकायत पर मंगेतर पर रेप और भावी ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया गया है।
दहेज में 20 लाख और कार की मांग
महाराष्ट्र में ब्याही गई इंदौर की बेटी से पति और ससुराल वालों ने दहेज में 20 लाख रुपए और कार मांगी। मांग पूरी नेहीं होने पर ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए और धमकी दी जब तक 20 लाख और कार नहीं लाओ तब तक हमारे पास मत आना। महिला थाने में पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। टीआई ज्योति शर्मा ने बताया कि न्यायनगर में रहने वाली सिन्ड्रेला की शादी 28 दिसंबर 2019 को सवेस्टियन डिसूजा,आसन गांव,शाहपुर,थाणे महाराष्ट्र के साथ हुई थी। सिन्ड्रेला ने बताया कि शादी के दूसरे दिन से पति सवेस्टियन,सास बस्टीना और ननद सिंथिया डिमेलो,कैरल ग्रेशियस ने कम दहेज को लेकर प्रताडऩा शुरु कर दी थी। सास तो इतनी नाराज हो गई कि उसने खाना-पीना छोड़ दिया था,तब मेरे परिजनों ने वहां पहुंचकर समझाइश दी और हालात कुछ सुधरे। इसके बाद भी दहेज में 20 लाख और कार की मांग बंद नहीं हुई। कई दिनों तक प्रताडना का सिलसिला चलता रहा। शादी को बचाने के लिए वह चुप रही। 20 जनवरी को पति दुबई गया। वहां से 15 फरवरी को लौटा तो उसने कहा कि 20 लाख और कार नहीं मिली है,तब सिन्ड्रला यहां क्या कर रही है। इसके बाद ससुराल वाले सिन्ड्रेला को मायके इंदौर छोड़ गए। पुलिस ने पति,सास,दो ननद के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज किया है।