इंदौर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात एवं परिवहन प्रभाग के द्वारा ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी सभागार ज्ञानशिखर ओमशान्ति भवन में विश्वभर में सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाली आत्माओं की आत्मिक शान्ति एवं सड़क दुर्घटना में पीडि़त लोगों एवं उनके परिजनों को मानसिक संबल देने हेतु ह्व विश्व यादगार दिवस ह्व मनाया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में इंदौर ट्रेफिक के एसीपी अजीतसिंह चौहान ने कहा कि आज दुनियां भर में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हमारे देश में प्रति वर्ष डेढ़ लाख लोग रोड़ एक्सीडेंट में जान गंवाते है एवं 5 लाख लोग घायल होते हैं जो चिंता का विषय है। यदि टेज्फिक पुलिस के साथ आमजन में सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागृति आ जाये तो अवश्य दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।
ब्रह्माकुमारीज यातायात एवं परिवहन प्रभाग की क्षेत्रीय संयोजिका ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी ने कहा कि आज 90: रोड़ एक्सीडेंट मनुष्य की अपनी गलती के कारण होती है। चिंता और तनाव में रहकर, नशे की हालत में वाहन चलाने से, मन में विचारों की गति बढऩे से, वाहन की गति बढ़ कर अनियंतित्रत हो जाती है अत: जब भी वाहन चलायें शांत मन से एकाग्रता से चलायें सड़क की यात्रा में और जीवन यात्रा में ईश्वर को साथी बनाकर सफर करने से हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा और जीवन यात्रा का आनंद ले सकेंगे। ब्रह्माकुमारी मेडिकल विंग की क्षेत्रीय समन्वयक बह्माकुमारी उषा दीदी ने सुंदर कमेन्ट्री के द्वारा योग की गहन अनुभूति कराई। ब्रह्माकुमारी आस्था बहन ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। महालक्ष्मी नगर की ब्रह्माकुमारी शारदा बहन ने सभी को टेज्फिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
इंदौर
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने आमजन की भागीदारी आवश्यक
- 22 Nov 2022