खाटू श्याम दर्शन के लिए गए थे सभी दोस्त
इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र के खंडवा रोड पर भेरूघाट इलाके में मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसे में पांच युवक घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया। पांचों युवक दोस्त हैं और कार से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार कपिल लश्करी (35) निवासी बड़वाह, सुनिल मौर्य पिता मनोहर, अरङ्क्षवद पिता जयपाल, हिमांशु राठौर पिता अशोक तीनों निवासी हाउसङ्क्षसह कॉलोनी बड़वाह और निलेश पिता सतीश तिवारी (36) निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी बड़वाह को कल रात घायल हालत में एमवायएच लेकर आया गया था। जहां पर कपिल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सभी कार से इंदौर की ओर से बड़वाह जा रहे थे। भेरूघाट पर बाबा ढाबे के पास किसी अज्ञात वाहन ने गाड़ी को टक्कर मार दी। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रहे है। हादसे में मौत का शिकार हुआ कपिल उर्फ गोलू कैबल ऑपरेटर है। बताया जाता है कि हाल ही में पंचायत चुनाव में निलेश की पत्नी ने बड़वाह कस्बा पंचायत में उपसरपंच का चुनाव जीता था। वहीं सुनिल मौर्य ने पंच का चुनाव जीता है। इसके साथ ही हर्ष स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। वहीं अरङ्क्षवद भाजपा नेता है।
इंदौर
सड़क हादसा- युवक की मौत, 4 घायल
- 03 Aug 2022



