कलेक्टर ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक
इंदौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिये है कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये चलाये जा रहे कायाकल्प अभियान और अन्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिये विशेष ध्यान देवे। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का त्वरित और समाधान पूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक कलेक्टर कार्यालय में ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा, श्री अभय बेडेकर, श्री राजेश राठौर, श्रीमती सपना लोवंशी तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन तथा इन्वेस्टर्स समिट के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर अधिकारियों-कर्मचारियों तथा अन्य सहयोगियों द्वारा दिये गये सहयोग की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सभी ने अपने दायित्वों को पूर्ण गंभीरता के साथ दिन-रात कर्मठता के साथ मेहनत कर निभाया है। उन्होंने माईक्रो प्लानिंग की है और उसे बेहतर रूप से कार्य रूप में परिणित भी किया है। बैठक में बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि अगले एक सप्ताह में और अधिक बेहतर कार्य करें। विभागवार निराकरण की भी समीक्षा की गयी। बैठक में बताया गया कि दिव्यांगों को जरूरत के मांग से मोटोराइज्ड दो पहिया वाहन दिये जायेंगे। प्रत्येक आवेदन की सुक्ष्मतता से परीक्षण करें।
इंदौर
सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में दे विशेष ध्यान
- 14 Jan 2023



