इंदौर। क्राइम ब्रांच ने सवा दो लाख रुपए से अधिक की ठगी में कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार व्यापारी को उसके रुपए वापस दिलवाए। जालसाजों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी तैयार की और दो व्यापारियों को शिकार बनाया। वहीं ऑर्डर लेते हुए एडवांस के नाम पर 2.32 लाख रुपए ऐंठ लिए। बाद में डिलीवरी नहीं दी।
क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल के अनुसार रवि और आकाश दोनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वे खिलौनों की दुकान संचालित करते हैं। बीते दिनों उन्हें फेसबुक पर सस्ते खिलौने मिलने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने उ?त आईडी से संपर्क किया। ठगों ने दोनों व्यापारियों से सस्ते खिलौनों के नाम पर करीब 2.32 लाख रुपए का ऑर्डर लिया। वहीं उक्त रुपए एडवांस के नाम पर ऑनलाइन प्राप्त कर लिए। ऑर्डर लेने के बाद ठग ने दोनों व्यापारियों को खिलौनों की डिलीवरी नहीं दी। कुछ दिन तक टालता रहा। बाद में फोन बंद कर दिया। इस पर फरियादी को ठगी की जानकारी लगी।
इस पर दोनों थाने पहुंचे, जहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वे क्राइम ब्रांच डीसीपी अग्रवाल से मिले। मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने फेसबुक से ईमेल के कर उक्त आईडी चलाने वाले की जानकारी ली तो सामने आया कि विशाल ङ्क्षकगरानी निवासी जूनी इंदौर की फर्जी आईडी आलोक महाजन ने बनाई थी। जिसमें उसने अपनी दुकान का पता महाराज जनरल स्टोर 18, मेला ग्राउंड यूजीसी बिङ्क्षल्डग पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर ग्वालियर डाला था। मामले में क्राइम ब्रांच ने फरियादी को न्याय दिलाते हुए फरियादी के दो लाख बत्तीस हजार रुपए वापस कराए।
इंदौर
सवा दो लाख से अधिक की ठगी, क्राइम ब्रांच ने वापस कराए रुपए
- 10 Oct 2022