इंदौर। काउंसिल फार द इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकंडरी एजुकेशन ने सभी भाषाओं, विषयों आदि के लिए सैंपल पेपर जारी किए हैं। सभी आवश्यक सूचनाओं के साथ सैंपल पेपर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। पेपर वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
सैंपल पेपर में प्रश्नों की संख्या, कोर्सेज, सुझाए गए असाइनमेंट, मूल्यांकन आदि के बारे में जानकारी शामिल की है। अंग्रेजी भाषा, अंग्रेजी साहित्य, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, फैशन डिजाइनिंग, शारीरिक शिक्षा, असमिया, बंगाली, अन्य प्रमुख और छोटे दोनों पेपरों के लिए सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। सीआइएससीई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 में होगी। अभी सीआइएससीई ने परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की है। अभी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू नहीं हुए हैं। सीआइएससीई बहुत जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ष्द्बह्यष्द्ग.शह्म्द्द पर रजिस्ट्रेशन की तारीख की घोषणा करेगा।
कैट के एडमिट कार्ड 27 को जारी होंगे
भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर जल्द ही कैट 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। शेड्यूल के मुताबिक, कैट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर 2022 को उम्मीदवारों के डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। छात्रों के लिए कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक शाम 5 बजे से एक्टिव हो जाएगी। जहां से छात्रों को अपने लागिन क्रेडेंशियल दर्ज कर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना होगा।
इंदौर
सीआइएससीई ने जारी किए बोर्ड परीक्षाओं के सैंपल पेपर
- 27 Oct 2022