Highlights

इंदौर

साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षा अभियान शुरू

  • 04 May 2022

इंदौर। वर्तमान समय में साइबर फ्राड एवं  अपराधों से सुरक्षा एवं इनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूकता लाने हेतु  इंदौर पुलिस एवं  क्विक हील फ़ाउंडेशन, पुणे के संयुक्त तत्वाधान में ''साइबर शिक्षा से साइबर सुरक्षाÓÓ अभियान चलाया जा रहा है।
 इसी कड़ी में  ईद के मौके पर डीसीपी अमित तोलानी, शहर के मध्य क्षेत्र सदर बाजार में पहुंचे और सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा कि व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ हमें अपनी साइबर सुरक्षा भी रखना जरूरी है जिसके लिए हम जितने जागरूक होंगे उतना ही हम इन साइबर अपराधों से बच सकते हैं।  उन्होंने सभी को इस संबंध में जरूरी टिप्स भी दिए कि- अनजान लोगों से सोशल मीडिया आदि पर न जुड़े।
अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो आदि किसी भी अनजान व्यक्ति को ना दें। अपनी बैंक संबंधित जानकारी ओटीपी, पिन  सीवीवी आदि भी किसी के साथ शेयर ना करें इन बातों का ध्यान रख हम साइबर फ्राड से बच सकते हैं। इस अवसर पर निरीक्षक राधा जामोद, उप निरीक्षक  शिवम ठक्कर, सउनि गयेंद्र यादव तथा क्विक हील फ़ाउंडेशन, की ओर से मुंबई से आई ड्रामा टीम ने भी नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव हेतु किन बातों का ध्यान रखना है और क्या- क्या सावधानियां रखनी चाहिए, यह जानकारी देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया।