व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व
इंदौर। मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति एवं कार्यान्वयन योजना 2022 का शुभारंभ कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 13 मई को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली कनेक्ट होंगे एवं उनके कर कमलों द्वारा इस नई नीति का शुभारंभ किया जायेगा।
इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश उद्योग आयुक्त द्वारा उक्त कार्यक्रम हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संचालक एमएसमएई विशेष गढ़पाले उपरोक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रहेंगे व समस्त अधिकारी उनके साथ समन्वय बना कर कार्य संपादित करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम के लिए उप संचालक पंकज दुबे, सहायक संचालक प्रशांत त्रिवेदी एवं जयन्त सिंह, सहायक प्रबंधक विवेक यादव एवं आशीष पालीवाल तथा सभी संबंधितों से समन्वय एवं मंचीय कार्यक्रम से संबंधित समस्त कार्य देखेंगे। उप संचालक राजेश अग्रवाल, सहायक संचालक शशि भूषण दुबे एवं श्रीमती तृप्ति पाटिल एवं सहायक प्रबंधक श्रीमती अनुश्री सक्सेना कार्यक्रम के प्रचार प्रसार की व्यवस्था हेतु समन्वय एवं कार्यक्रम स्थल के लिये बेकड्राप, स्टैण्डीज, डायस प्लान, एवं आमंत्रण पत्रों का मुद्रण, कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण के लिये उद्घोषक की व्यवस्था, उद्घोषक को कार्यक्रम की उद्घोषणा हेतु क बिन्दु उपलब्ध कराना, उपरोक्त हेतु माध्यम के साथ समन्वय का कार्य देखेंगे। उप संचालक श्री दीप सिंह एवं सहायक संचालक दिनेश कुमार कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथियों के लिये फोल्डर, कार्यक्रम के लिये आमंत्रितों की सूची एवं इंदौर के आमंत्रितों को आमंत्रण पत्र प्रेषित किया जाना। कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले स्टार्टअप्स की जानकारी एवं समन्वय का कार्य देखेंगे।
इंदौर
स्टार्टअप नीति की लांचिंग कार्यक्रम 13 मई को होगा
- 07 May 2022



