Highlights

इंदौर

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई

  • 02 Sep 2022

इंदौर। पुलिस ने सेवा काल पूर्ण होने पर 7 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह गुरुवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र एवं एडीशनल कमिश्नर राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में, पुलिस उपायुक्त निमिष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त मनीषा पाठक सोनी, सहायक पुलिस आयुक्त अजय बाजपेई,सहायक पुलिस आयुक्त हरिसिंह रघुवंशी,    रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण -  उप निरीक्षक  श्याम सुंदर यादव, कार्यालय उप निरीक्षक संतोष मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक मलखान सिंह भदोरिया, सहायक उपनिरीक्षक श्याम सिंह कुशवाह, कार्यालय सहायक उपनिरीक्षक बैजनाथ पाल, सउनि(एम) अनिल कुमार हरदोस  व उनके परिजन तथा आगामी माह में सेवानिवृत्त होने वाले पुुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्यालयीन स्टाफ व अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस उपायुक्त मनीष पाठक सोनी व उपस्थित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल व पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया तथा उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त  ने कहा कि आप सभी ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हुए अपने सेवाकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। आपने पुलिस विभाग को अपने जीवन का अमूल्य समय देकर जनता की सेवा की है, अब आपको स्वयं व अपने परिवार को समय देने की बारी है।  सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, जीवन की इस नई पारी को अपने परिवार के साथ खूब हंसी खुशी के साथ, रचनात्मकता के साथ  गुजारें। साथ ही उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को ये आश्वासन भी दिया कि, ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक भी बन सकते है। उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों कों सभी के साथ साझा किया गया और बड़े ही भाव विभोर हो अपने साथियों से विदाई ली।