Highlights

इंदौर

सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में जलपुर्नभरण देखने पहुंचे नगर निगम के अधिकारी

  • 18 May 2022

समाजहित के कामों को उत्सव बना लेता है इंदौर, शहर के हित में कारोबारियों का योगदान अनमोल
इंदौर। शहर के हित के लिए या परोपकार के लिए जब भी शहर के उद्योगपति और व्यापारियों से मदद मांगी गई तो वे खुले दिल से आगे आए। कोरोना काल के लाकडाउन में राशन जुटाने का मामला हो या बाद में आक्सीजन और टीकाकरण। उद्योगपतियों से जब भी मांगा गया उससे ज्यादा उन्होंने दिया। अब शहर की जमीन को फिर से पानीदार बनाने के लिए भी उद्योगपति आगे आए हैं। मंगलवार सुबह सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों ये यह बात कही। शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की मुहीम में औद्योगिक इकाइयों के योगदान को देखकर अधिकारियों ने यह बात कही। सांवेर रोड की फैक्ट्रियों में लग रहे वाटर रिचार्जिंग सिस्टम का निरीक्षण करने नगर निगम के अधिकारी पहुंचे थे।
नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को सुबह सांवेर रोड की फैक्ट्रियों में लगे वाटर रिचार्जिंग सिस्टम का निरीक्षण करने के लिए पहुंचना था।हालांकि ऐन वक्त पर तय हुए गृह और जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दौरे के चलते आयुक्त नहीं पहुंची। उनकी जगह अपर आयुक्त संदीप सोनी और नगर निगम के अधिकारियों की टीम सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची। नगर निगम के अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर ए में स्थित ओम नमकीन और आरेल इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री परिसर में बने वाटर रिचार्जिंग सिस्टम का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कहा कि यह इंदौर की खासियत है समाज हित के कामों को यहां के लोग उत्सव बना लेते हैं।मिठाई नमकीन निमार्ता विक्रेता संघ के सचिव और ओम नमकीन के संचालक अनुराग बोथरा ने अधिकारियों बताया कि क्षेत्र में जमीन के अंदर 800 फीट तक भी अब पानी नहीं मिल रहा।