Highlights

इंदौर

हत्या के दो फरार आरोपी धराए

  • 02 Apr 2022

इंदौर। भोलाराम उस्ताद मार्ग पर बाइक और कार की टक्कर को लेकर उपजे विवाद में संतनगर निवासी हरमीतसिंह उर्फ हनी बल के साथ प्रतीक,मनमीतसिंह,मनजोतसिंह,हरसिमरन सिंह संधू,गुरविंदरसिंह ने बेरहमी से मारपीट की थी। इलाज के दौरान हरमीतसिंह उर्फ हनीबल की मौत हो गई। मारपीट के बाद भंवरकुआ पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एक आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से गिर तार किया था। हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को और गिर तार किया है। दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हत्या के बाद जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक आरोपी मनजोतसिंह जो कनाड़ा में पढाई कर रहा है वह विदेश से भागने की तैयारी कर रहा है। लाइट से मुंबई तक पहुंच चुका है। वहां से कतर के रास्ते कनाड़ा जाने वाला है। पुलिस ने मुंबई पुलिस की मदद से उसे मुंबई एयरपोर्ट पर गिर तार कर लिया था। इसी हत्या के मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया है। पुलिस को टिप मिली कि हत्या का एक आरोपी प्रतीक ग्रेवाल तीन इमली बस स्टेंड से नांदेड़ जाने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर प्रतीक ग्रेवाल को दबौच लिया। उससे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की तो उसने एक अन्य आरोपी हरसिमरन संधू के बारे में बताया कि वह बायपास के एक गोदाम में छिपकर फरारी काट रहा है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया है। इस मामले में मनमीत और गुरविंदर अभी तक फरार हैं। पुलिस ने दावा किया है कि उनके बारे में कुछ सुराग मिले हैं उन्हें भी जल्द ही गिर तार कर लिया जाएगा। हत्या के इस केस में भंवरकुआ पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है उसमें से अब तक तीन आरोपी गिर तार हो चुके हैं।