हरियाणा के हांसी में आज गुरुवार की सुबह सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी. यहां फव्वारा चौक के पास बाइक सवार हमलावरों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे जिम संचालक की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान वहां मौजूद एक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
वारदात गुरुवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है. जिम संचालक रोज की तरह फव्वारा चौक के पास दुकानों के सामने बने रैंप पर युवाओं को एक्सरसाइज और वार्म-अप करवा रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया.
हमलावरों ने बेहद नजदीक से जिम संचालक की पीठ और सिर को निशाना बनाते हुए लगातार गोलियां चलाईं. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फायरिंग के दौरान वहां वार्म-अप कर रही एक युवती भी घायल हो गई. उसे गोली के छर्रे लगे हैं. घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
साभार आज तक
देश / विदेश
हरियाणा के हांसी में मची सनसनी: जिम संचालक की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, एक युवती घायल
- 11 Jun 2026



