मोबाइल बंद कर ऑनलाइन एप से दोस्तों के संपर्क में रहता था, इसी के जरिए युवती को परेशान भी किया
इंदौर। स्वर्णबाग कालोनी में हुए भीषण अग्निकांड में सात बेकसूरों की मौत का जिम्मेदार आरोपी शुभम दीक्षित पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के बाद स्कूटी में आग लगाने के एंगल पर जांच की और युवती से पूछताछ के बाद आरोपी की जानकारी मिली तो उसे हाईटेक तकनीक का उपयोग कर उसकी लोकेशन पता लगाकर उसे धरदबोचा। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह हैकिंग का मास्टर है। पुलिस की पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह एटीएम कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे काम करता था। शनिवार देर रात पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो उस समय उसके हाथ-पैर टूट चुके थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसे छुट्टी दे दी गई। इसके बाद पूछताछ के लिए विजयनगर थाने लाया गया। यहां पर कोर्ट जाते समय एक महिला ने उसे पुलिस की मौजूदगी में ही थप्पड़ भी मार दिया।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसने मोबाइल बंद कर लिया था। वह केवल ऑनलाइन एप के जरिए ही दोस्तों के संपर्क में था। और अपनी गर्लफ्रेंड को परेशान कर रहा था। लेकिन पुलिस ने 18 घंटे में लोकेशन ट्रैस कर खोज निकाला। आरोपी संजय दीक्षित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि झांसी से ग्रेजुएट होने के बाद कुछ साल आरोपी ने दिल्ली में गुजारे। उसी समय दिल्ली में ठगी की वारदात में आरोपी जेल भी रह कर आया। संजय 8 माह के पूर्व इंदौर आया और उसने स्वर्ण बाग कॉलोनी में 7 हजार रुपए महीने में कमरा किराए पर लिया था। आरोपी के पिता रेलवे में इंजीनियर के पद पर है। ठगी के कारण पिता ने युवक को घर से निकाल दिया था।
डीसीपी संपत उपाध्याय के अनुसार 138 स्वर्ण बाग की घटना में सबसे पहले आग लगने का कारण खोजा जा रहा था। पुलिस ने सबसे पहले उस व्यक्ति को ढूंढ़ा जो अपने साथी से कह रहा था कि तुमने छोटी सी आग देखी, तब क्यों नहीं बताया। पुलिस ने उस व्यक्ति से जानकारी जुटाई। उसकी तलाश में सीसीटीवी कैमरे तलाशने शुरू किए। पुलिस ने इलाके में लगे 5 सीसीटीवी कैमरे डीवीआर निकाले और सीधे थाने लेकर उसकी जांच शुरू की।
युवती से पूछताछ में पता चला
पुलिस द्वारा मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो उसमें आरोपी सबसे पहले पेट्रोल डालकर एक्टिवा में आग लगाते हुए दिखाई दिया। पुलिस को यह शंका हुई कि उस घटनास्थल पर लगभग कई गाडिय़ां खड़ी थी। जिसमें एक स्कॉर्पियो भी खड़ी हुई थी। लेकिन आरोपी ने सिर्फ एक्टिवा को क्यों निशाना बनाया। पुलिस ने उस एक्टिवा गाड़ी का नंबर निकाला जो जो साक्षी उर्फ सना उर्फ रिंकी की थी। सना भी इस हादसे में घायल हुई थी, इसके अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पूछताछ शुरू कर दी।
युवती ने बताई पूरी कहानी
पुलिस को युवती सना ने बताया कि लगभग 8 माह पहले संजय इलाके में रहने आया था। वह किसी भी लड़की के पीछे पड़ जाता था। इस कारण से कुछ समय बाद सना ने संजय से दोस्ती खत्म कर ली। संजय की एक गर्लफ्रेंड को सना ने संजय की करतूत बताई। जिस कारण से संजय सना से जुड़ा हुआ था। उसने कई बार सना को मारने की धमकी भी दी। इलाके में कई बार आकर सना के साथ झगड़ा किया। इसकी जानकारी बिल्डिंग सहित इलाके के रहवासियों को भी थी। संजय आईटी का जानकार था इस कारण से उसने एक फर्जी आईडी बनाई और वह सना से दोस्ती रखने वाले उस युवक को सना के बारे में कई गलत मैसेज भी लिखता था।
सभी दोस्तों के संपर्क में था
आरोपी संजय आईडी की जानकारी रखने वाला था इस कारण से उसने 28 अप्रैल को ही अपना फोन बंद कर लिया था। वह एक एप्लीकेशन के माध्यम से अपने सभी दोस्तों से संपर्क में था। बताया जा रहा है कि वह इसी ऑनलाइन एप के जरिए ही सना को भी परेशान कर रहा था। सना के मोबाइल से जब संजय का फोन नंबर मिला तो पुलिस को उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। मामले में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने क्राइम ब्रांच की सहायता ली और इस प्रकार की एप्लीकेशन से किए जाने वाले फोन की लोकेशन को ट्रैस किया। जिसके बाद शनिवार रात आरोपी की लोकेशन देवास नाका कि नजदीक मिली और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
परिवार ने घर से बेदखल कर दिया था
आरोपी संजय उर्फ शुभम दीक्षित यूपी के झांसी का रहने वाला है। वह यहां खातीबाबा क्षेत्र के ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रहता था। पिता रेलवे इंजीनियर देवेंद्र दीक्षित ने कहा कि उसकी हरकतें शुरू से ही खराब थी। 3 साल पहले उसे बेदखल कर दिया था। अब उसने जो अपराध किया है, वही भुगतेगा। वहीं उसकी मां रेखा ने कहा, उसे खूब प्यार किया, लेकिन उसकी संगत खराब हो गई। इस कारण वह बिगड़ गया। हमने उसे सुधारने की पूरी कोशिश की। बेदखल कर उसे बता भी दिया था कि तुझे बेदखल कर दिया। सोचा था कि सुधर जाएगा। मगर, उसकी हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया।
इंदौर
हैकिंग का भी मास्टर है आरोपी शुभम, पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया, महिला ने थाने में मारा थप्पड़
- 09 May 2022



