इंदौर। विजय नगर और लसूडिय़ा पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों की होटलों में चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान यहां रूकने और काम करने वालों की जानकारी नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किए गए।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि पुलिस की टीम स्कीम नंबर 114 स्थित होटल डेस्टिनी पहुंची और यहां के रजिस्टर की जांच की तो पता चला कि रजिस्टर मे आने वालो की पूर्ण जानकारी स्पष्ट नही भरी गई जबकि रजिस्टर मे आने वालो से लिया गया किराया लिखा हुआ नही पाया गया एवं आने का समय दर्ज है किन्तु जाने का समय व दिनांक दर्ज नही होना पाया गया तथा होटल पर आने व रुकने वालो की जानकारी थाने पर नही दी गई । इस पर होटल के विरेंद्र तंबोली निवासी मयूर नगर मूसाखेड़ी एवं हंस ओझा पिता मदन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं वैलोसिटी होटल में भी इसी तरह की खामियां मिली। यहां भी पुलिस ने रवि उर्फ राहुल जोशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। इसी प्रकार विजय नगर पुलिस ने बताया कि रतनलोक कालोनी के पास शीतल नगर स्थित आलीशान होटल की चेकिंग में पता चला कि प्रबंधन द्वारा होटल मे आये गेस्ट व काम करने वालो की जानकारी ना देकर न्यायालय पुलिस आयुक्त के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर गौरव पिता बब्लू जादौन, निवासी पुरानी छावनी ग्वालियर, राजा तोमर पिता विक्रम सिंह तोमर, निवासी रतनलोक कालोनी शीतल नगर के खिलाफ धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया गया। इसी थाना क्षेत्र के गंगादेवी नगर स्थित होटल स्वेंग स्टिंग में रूकने वाले गेस्ट व नौकरी की जानकारी नहीं दी गई थी। जांच में इसका खुलासा होने पर होटल के शेखर पिता नंदलाल हनुमंते के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
इंदौर
होटल वालों पर पुलिस की कार्रवाई, रूकने वालों और कर्मचारियों की जानकारी नहीं दी थी
- 23 Jun 2022



