Highlights

इंदौर

10 जोड़ी ट्रेनों में अस्था़ई रूप से अतिरिक्त कोच की सुविधा

  • 03 Sep 2022

इंदौर। यात्रियों की सुविधा के लिए रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर चलने वाली एवं रतलाम मंडल के इंदौर से आरंभ होने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोडऩे का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 20473 दिल्ली सराय रोहिल्ला उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में 30 सितम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर सिटी दिल्ली रोहिल्ला एक्सप्रेस में 1 अक्टूबर तक तत्काल प्रभाव से स्ली?पर श्रेणी के चार अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी खजुराहो एक्सप्रेस में 25 सितम्बर तक तथा गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में 27 सितम्बर तक एक थर्ड एसी एवं एक स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच, गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी न्यू? जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में 3 से 24 सितम्बर तथा गाड़ी संख्या 19602 न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर सिटी एक्स?प्रेस में 5 से 26 सितम्बर तक थर्ड एसी का अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी शालीमार एक्सप्रेस में 24 सितम्बर तथा गाड़ी संख्या 20972 शालीमार उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में 25 सितम्बर तक थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच, गाड़ी संख्या 12991 उदयपुर एक्सप्रेस में 30 सितम्बर तक एसी चेयरकार, चेयर कार एवं दो सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच, गाड़ी संख्या 19608 मदार जं. कोलकाता एक्सप्रेस में 5 से 26 सितम्बर तथा गाड़ी संख्या 19609 कोलकाता मदार जं. एक्सप्रेस में 8 से 29 सितम्बर तक थर्ड एसी के दो अतिरिक्त कोच, गाड़ी संख्या 19711 जयपुर भोपाल एक्सप्रेस में 30 सितम्बर तथा गाड़ी संख्याी 19712 भोपाल जयपुर एक्सप्रेस में 1 अक्टूबर तक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस में 2 अक्टूबर तथा गाड़ी संख्या 12465 इंदौर जोधपुर एक्सप्रेस में 1 अक्टूबर तक सामान्य श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच, गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस में 30 सितम्बर तथा गाड़ी संख्या 14802 इंदौर जोधपुर एक्सप्रेस में 3 अक्टूबर तक सामान्य श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच, गाड़ी संख्या 12996 अजमेर बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 29 सितम्बर तथा गाड़ी संख्या 12995 बान्द्रा टर्मिनस अजमेर एक्ससप्रेस में 30 सितम्बर तक थर्ड एसी इकानॉमी श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।