Highlights

इंदौर

10 हजार का इनामी आरोपी पकड़ाया, करोड़ों की धोखाधड़ी में था फरार

  • 19 Apr 2022

इंदौर। लोगों को इंवेस्टमेंट के बदले ज्यादा मुनाफा का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो लाख 35 हजार, 3 मोबाइल और लेपटॉप बरामद किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज थे।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुकोगंज थाना क्षेत्र में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में फरार बदमाश रोहन क्षेत्र में देखा गया है। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहन सेठी पिता प्रमोद सेठी निवासी गुलमोहर एक्सटेंशन बताया। पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से दो लाख 35 हजार नकद, तीन मोबाइल और लेपटॉप बरामद किया है। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहन सेठी ने मेगापोलिश के नाम से लोगों को बड़ा मुनाफा देने के नाम पर  इन्वेस्टमेंट करवाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की थी। जिसके खिलाफ तुकोगंज थाने में प्रकरण दर्ज था। पुलिस को उसकी इन दोनों ही मामलों में तलाश थी। उसे आगे की कार्रवाई के लिए तुकोगंज पुलिस के सुपुर्द किया गया है।