Highlights

इंदौर

10 लाख की मांग कर घर से निकाला, हनीमून पर गई तो पति के अक्षम होने का पता चला

  • 26 May 2022

इंदौर। 41 वर्षिय महिला ने अपने मुंबई में रहने वाले पति पर शारीरिक रूप से अक्षम होने और विरोध करने पर ससुराल पक्ष द्वारा 10 लाख की मांग कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुंबई निवासी उसके पति, सास, ननद और ननदोई के खिलाफ केस दर्ज किया है। एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि गत फरवरी माह में उसकी शादी आरोपी से हुई थी। शादी के एक दिन पहले आरोपियों ने पांच लाख रुपए और पांच तोला सोना लाने की मांग कर डाली। किसी तरह से उनके परिवार ने व्यवस्था कर उन्हें दिए। शादी के बाद पति के साथ हनीमून पर गोवा चली गई। वहां पति ने बताया कि वह कई गंभीर बीमारियों से पीडि़त है और कई दवाइयां लेता है, जिसके चलते वह शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है।
इस पर युवती ने शादी से पहले यह बात उसे और परिवार को नहीं बताने का विरोध किया। इसके बाद उसने ससुराल पक्ष से भी इस बारे में बात की तो आरोपियों ने उसके साथ में मारपीट शुरू कर दी और कुछ दिन बाद ही 10 लाख की मांग करते हुए घर से निकाल दिया। पीडि़ता के अनुसार 5 फरवरी को उसकी शादी इंदौर स्थित एक होटल में हुई थी 28 फरवरी को उसे घर से निकाल दिया। वह मायके पहुंची और परिवार को इस बारे में बताया। पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
यहां दहेज में पांच लाख की मांग
इसी प्रकार महिला थाना पुलिस ने पूजा बेलिया निवासी सोमनाथ की चाल की शिकायत पर उसके पति लक्ष्मीनारायण, सास प्रेमबाई और ननद गुंजा राय नि. कालिंदी गोल्ड सिटी के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। पीडि़ता के अनुसार उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसकी एक तीन साल कीबेटी भी है। शादी के बाद से ही पति, सास और ननद छोटी-छोटी बात पर तानाकशी और विवाद करने लगे। आरोपी शादी में अच्छा दहेज न देने और घर से 5 लाख रुपए नकद लाने की दबाव बनाने लगे। शादी के बाद पता चला कि पति लक्ष्मीनारायण भी कुछ काम नहीं करता है, जिसके चलते उस पर कर्ज हो गया। गत 5 मई को इसी बात को लेकर आरोपियों ने मारपीट कर पीडि़ता को घर से निकाल दिया, जिस पर उसने पुलिस की शरण ली।