Highlights

इंदौर

100 किलो प्रतिबंधित अमानक पालीथिन व डिस्पोजेबल सामान जब्त

  • 04 Jul 2022

इंदौर। सांवेर नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 100 किलो प्रतिबंधित अमानक पालीथिन व डिस्पोजेबल सामान जब्त किए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय रावल ने बताया कि जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। नगर में मुनादी के माध्यम से सूचना दी गई कि कोई भी व्यापारी, दुकानदार,दूध डेयरी संचालक, एवं होटल प्रबंधक प्रतिबंधित पालीथिन एवं प्लास्टिक का उपयोग न करें एवं इसके स्थान पर कपड़े के झोले का उपयोग करें, लेकिन सूचना देने के बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा अमानक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग किया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद द्वारा दुकानों, होटलों एवं दूध डेयरी से लगभग 100 किलो प्रतिबंधित अमानक पालीथिन एवं डिस्पोजेबल सामान जब्त किया। साथ ही दुकानदारों को समझाइश दी कि कोई भी दुकानदार आगे से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करे एवं इसके स्थान पर कपड़े की थैली एवं झोले का उपयोग करे एवं ग्राहकों को भी अपने साथ घर से बाजार आते वक्त साथ मे झोला लाने हेतु प्रेरित करे। अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) एवं प्रशासक रवीश श्रीवास्तव, एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय रावल द्वारा बताया गया कि नगर को साफ एवं स्वच्छ रखना आम नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी नागरिक घरों से बाजार जाते वक्त हमेशा कपड़े का झोला साथ लेकर जाएं। कार्रवाई में सुनील भाटिया, पुरुषोत्तम मालवीय, इशाक खान का सहयोग रहा।