Highlights

इंदौर

12 बार किया था रेड लाइट उल्लंघन

  • 01 Dec 2022

इंदौर। ट्रैफिक अमला शहर का यातायात सुधारने में दिनरात लगा हुआ है, इसके बावजूद वाहन चालक नियमों को धता बता रहे हैं। ऐसे चालक जब पकड़ में आते हैं तो उनका पुराना चि_ा भी खुल जाता है। ऐसे ही एक सिटी बस ड्रायवर को रांग साइड आना सात हजार रुपए का फटका लगा गया। एडि. डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार पाटीदार के भ्रमण के दौरान एआईसीटीएसएल से संचालित अरविंदो-नायता मुंडला सिटी बस क्रमांक एमपी 09-एफए-7032 को गलत दिशा में वाहन चलाने पर रुकवाया। यातायात प्रबंधन केंद्र से उक्त सिटी बस के पूर्व में लंबित ई- चालानों की जानकारी ली तो पाया कि बस चालक द्वारा पूर्व में भी 12 बार रेड लाइट का उलंघ्घन किया जा चुका है। इस पर वाहन  चालक से सभी लंबित ई-चालानों की समन शुल्क राशि सहित 7 हजार रुपए मौके पर जमा कराए गए।