Highlights

इंदौर

12वीं की छात्रा और कपड़ा व्यापारी ने लगाई फांसी

  • 16 May 2022

इंदौर। अलग-अलग स्थानों पर 12 वीं कक्षा की छात्रा और कपड़ा व्यापारी ने ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। यहां सलिकॉन सिटी में रहने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय हिरण्या पिता कृष्णा को इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह 12 वीं क्लास की छात्रा थी। छात्रा के पिता डॉक्टर हैं। वे अपने क्लिनिक चले गए थे। नर्स मां भी काम करने चली गई थी। इस दौरान अकेली छात्रा ने फांसी लगा ली। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
इसी प्रकार एरोड्रम थानांर्गत  स्कीम-51 में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवीन कुमार वर्मा को आज सुबह परिजन अस्पताल लेकर आए थे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके बेटे पीयूष ने बताया कि पिता रेडीमेड कपड़ा व्यावसायी थे, उन्होंने घर में फांसी लगा ली थी। जब तक उनका ध्यान गया, तब तक देर हो चुकी थी। बेटे के मुताबिक नवीन के भाई संपति को लेकर उन्हें परेशान कर रहे थे। इसके चलते वे परेशान चल रहे थे। पुलिस जांच कर रही है।