इंदौर। शहर के शिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया में 16 वर्षीय बेटी की पिता ने गला दबाकर की हत्या ओर फरार हो गया। घटना के बाद शव को पीएम के लिए भिजवाया एमवाय अस्पताल भिजवाया है पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। आरोपी का पूर्व का भी अपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर मारपीट, हत्या और दुष्कर्म जैसे कई गम्भीर मामले है ।
मांगलिया इलाके में रहने वाली किशोरी को कल रात उसके परिजन इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर आए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार किशोरी की उसकी पिता ने ही हत्या की है। आरोपी के तीन बच्चे हंै। एक बच्चे की उम्र 12 व दूसरे की 14 साल है। किशोरी की परिवार ने मंगनी कर दी थी। आरोपी कल उसे और दोनों बच्चों को बाइक पर कहीं पर लेकर गया। लौटते समय घर से कुछ ही दूरी पर गाड़ी रोक ली और बेटी के साथ नीचे उतर गया। इसके बाद यह कहकर दोनों बेटों को घर रवाना कर दिया कि वह बेटी के साथ पैदल घर आ जाएगा।
काफी दोनों नहीं लौटे तो मां को शक हुआ। उसने पति को फोन लगाया तो फोन बंद था। उसने भाई को फोन कर सारी बात कही। परिजन उन दोनों को खोजने के लिए निकले। बच्चों द्वारा बताए गए घटना स्थल के पास एक खेत में बच्ची मिल गई। उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी इससे पहले 2021 में अपनी इसी बेटी के साथ बलात्कार कर चुका है, तब इसके खिलाफ लसूडिय़ा थाने में शिकायत की गई थी। आरोपी करीब पांच माह तक जेल में भी रहा था। एसपी विरदे ने बताया कि अभी यह पता किया जा रहा है कि आरोपी जेल से कैसे बाहर आया। उसकी जमानत किसने कराई है।
इंदौर
16 साल कि बेटी की पिता ने की हत्या, गला दबाकर मारकर फेंका
- 10 May 2022