Highlights

इंदौर

2 अक्टूबर को जारी होगा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का रिजल्ट ... इंदौर अब सिक्स लगाने की तैयारी में

  • 13 Sep 2022

2023 की गाइड लाइन भी जारी कर चुका है मंत्रालय
2022 का स्वच्छता सर्वेक्षण 4355 शहरों का हुआ है
इंदौर। आगामी दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर भारत सरकार का शहरी विकास मंत्रालय स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का परिणाम घोषित करने जा रहा है। हालांकि मंत्रालय  पिछले साल का परिणाम घोषित करने से पहले ही 2023 की गाइड लाइन जारी कर चुका है। इंदौर इस बार भी स्वच्छता का सिक्सर लगाने की तैयारी में है। इंदौर समेत देशभर के 4355 शहरों की स्वच्छ सर्वेक्षण -2022 की फाइनल रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।
इस वर्ष जिस तरह से शहर में साफ-सफाई के सिस्टम को विकसित किया गया है, उसे देखते हुए इंदौर नगर निगम को बारी मारने से कोई नहीं रोक सकता है।  नगर निगम अधिकारियों का कहना है की डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और साफ-सफाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जो अंक मिलने की उम्मीद है, उससे पिछले साल की तुलना में ज्यादा मिलेंगे।
स्वच्छता सर्वेक्षण का पिछले वर्ष का रिजल्ट इस बार अब तक जारी नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण बढऩे के बाद लॉकडाउन लगा था, लेकिन अब 2 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित हो रहा है। इसमें बेहतर अंक आने की उम्मीद है। नगर निगम पहले से ही ओडीएफ डबल प्लस है।