एन बारिश के वक्त प्रभावित होगी बिजली वितरण व्यवस्था
इंदौर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में तैनात सवा दो सौ से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों की चुनावी ड्यूटी का आदेश जारी कर दिया गया है। मतदान सामग्री वितरण व निर्वाचन से जुड़े अन्य कामों में इन्हें लगाया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कर्मचारियों की ड्यूटी का आदेश पहुंचा को कंपनी और तैनात होने वाले बिजलीकर्मी दोनों परेशान व असहज नजर आ रहे हैं। दरअसल आश्यक सेवाओं में शामिल विद्युत वितरण के काम में जुटे लोगों को चुनावी ड्यूटी से दूर रखने का आदेश शासन ने जारी किया था। जिला निर्वाचन द्वारा जिन बिजली कर्मियों के चुनावी ड्यूटी का आदेश विद्युत वितरण कंपनी को भेजा है उनमें से करीब 150 तो सहायक इंजीनियर ही है। शेष बिजली कंपनी के आफिस में कम करने वाले अन्य कर्मचारी अधिकारी है। इससे पहले दो जून को प्रमुख सचिव उर्जा ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश दिया था कि प्रदेश की तीनों वितरण कंपनियों और पावर मैनेजमेंट, ट्रांसमिशन और जेनरेशन कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों की तैनाती चुनावी ड्यूटी में न की जाए। प्रदेश में विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरुरी बताया गया था। मप्र विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जीके वैष्णव के अनुसार मानसून और बारिश के शुरूआती दौर में शहर और गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू रखना चुनौतिपूर्ण होता है।
इंदौर
200 से ज्यादा बिजली कर्मचारी अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी
- 18 Jun 2022



