अनूठे कार्यक्रम का 3 उपाश्रय मे हुआ आयोजन
इंदौर । जैन आचार्य श्री जिनचंद्र सागर सुरीश्वर जी महाराज के नेतृत्व में इंदौर में शुरू हुए आठ दिवसीय दीक्षा समारोह में गुरुवार को समूह सामायिक में 2,000 से ज्यादा जैन समाज जन के द्वारा 1 घंटे का वक्त जैन साधु की तरह व्यतीत किया गया । यह आयोजन शहर में तीन अलग-अलग उपाश्रय में एक साथ एक ही वक्त पर हुआ ।
श्री नवकार परिवार के प्रवीण गुरु जी महेंद्र गुरु जी व सोमिल कोठारी ने बताया कि आठ दिवसीय दीक्षा समारोह में आज सामूहिक सामाजिक का आयोजन कालानी नगर उपाश्रय, पिपली बाजार उपाश्रय और रेस कोर्स रोड के उपाश्रय पर किया गया । इस सामायिक में भाग लेने के लिए जैन समाज जन संत की वेशभूषा धारण कर निर्धारित समय पर उपाश्रय पर पहुंच गए । उन्होंने 1 घंटे का वक्त संत के सानिध्य में संत की तरह व्यतीत किया । इस दौरान तीनों उपाश्रय पर अलग-अलग प्रवचन भी हुए ।
संयम जीवन का एहसास कराती है साधना
जिन शासन स्थापना दिवस और बाल मुमुक्षु सिद्धम की दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आज वैसाख सुदी ग्यारस के दिन रेस कोर्स रोड श्री संघ ने आज समूह सामायिक का आयोजन किया।इस अवसर पर आचार्य जिनचंद्र सागर सुरीश्वर जी महाराज ने कहा कि जीवन में समता, समभाव,समाधी देने वाली अगर कोई श्रेष्ठ साधना है तो वह है सामायिक की आराधना। इस आराधना को करने वाला भाग्यशाली श्रावक 48 मिनिट तक अर्थात दो घडी तक साधु साध्वी के समान रहता है, इन 48 मिनिट तक ना बिजली का उपयोग , ना मोबाइल , ना आहार , ना पानी , ना व्यापार ना लेन-देन और ना ही स्त्री पुरुष को स्पर्श कर सकती है, ना ही पुरुष स्त्री को स्पर्श कर सकता है ।
इंदौर
2000 नागरिकों ने जैन संत की तरह बिताया एक घंटा
- 13 May 2022



