Highlights

इंदौर

25 लाख की चोरी में मेरठ के गिरोह पर शक,सफेद रंग की कार से आए थे चोर

  • 26 May 2022

इंदौर। प्रोटीन कारोबारी के फ्लैट में हुई 25 लाख की चोरी में मेरठ व दिल्ली के गिरोह का हाथ होने की आशंका है। चोर सफेद रंग की कार से आए थे और तीन दिन से आने-जाने वालों की रैकी कर रहे थे। आरोपितों द्वारा एंट्री रजिस्ट्रर में जो फर्जी नंबर लिखे वो रोहतक (हरियाणा) के निकले हैं।
एमआइजी थाना क्षेत्र स्थित साईं संपदा अपार्टमेंट में रविवार दोपहर कारोबारी स्वास्तिक अग्रवाल के फ्लैट (209) से चोर दिनदहाड़े 25 लाख से ज्यादा के आभूषण और एक लाख 75 हजार रुपये चुरा कर ले गए थे। पुलिस ने तीन बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज निकाले जो मुंह पर रूमाल और टोपी पहने हुए थे। जांच में शामिल अफसरों के मुताबिक भाषा से बदमाश दिल्ली या मेरठ के लगते हैं। मंगलवार को पुलिस ने चौराहा के आसपास के फुटेज निकाले तो सफेद रंग की कार दिखी जिससे आरोपित आए थे। यह कार तीन दिन से इमारत के आसपास ही खड़ी हुई थी। कार के नंबर भी फर्जी हैं।