Highlights

इंदौर

3 दिवसीय सांई बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 5 जुलाई से

  • 21 Jun 2022

लवकुश आवास विहार नवनिर्मित मंदिर में स्थापित की जाएगी सांई बाबा की 5 फीट ऊंची मूर्ति
इन्दौर ।   सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार में सांई बाबा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 3 दिनों तक मनाया जाएगा। जिसके तहत विशाल भजन संध्या एवं विशाल भंडारा भी होगा। सांई बाबा मंदिर एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए तैयारियों का दौर जारी है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से सुखलिया क्षेत्र के नगरवासियों के साथ ही शहर के राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।
लवकुश आवास विहार सांई बाबा मंदिर समिति अध्यक्ष चन्द्रकांत कुंजीर ने बताया कि सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार में सांई बाबा का नवनिर्मित मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर व सांई बाबा का स्थापना दिवस लवकुश आवास विहार में 3 दिन तक मनाया जाएगा। लवकुश आवास विहार सांई मंदिर में विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य एवं संतों की मौजूदगी में जयपुर से आई बाबा की 5 फीट की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा कर सजाया जाएगा। वहीं 101 महादीपों से महिलाओं और युवतियों द्वारा आरती भी की जाएगी। कार्यक्रम में की शुरूआत 5 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगी। जिसमें विद्वान पंडि़तों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की सभी विधियां की जाएगी। वहीं 6 जुलाई को भी धार्मिक कार्यक्रम का दौर सुबह से शाम तक चलेगा। गुरूवार 7 जुलाई को मुख्य महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें सांई बाबा की मूर्ति का प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होगा। इसी दिन शाम 6 बजे से विशाल भंडारा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।