Highlights

इंदौर

49 बार रेड लाइट का उल्लंघन किया, बाइक जब्त

  • 17 Jun 2022

जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
इंदौर। लगातार समझाइश के बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है।मोटरसाइकिल के चालक द्वारा 49 बार रेड लाइट का उल्लंघन किया गया। लापरवाही पर गाड़ी जप्त की गई। अब भरने 24,500 रुपये होंगे।
पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन महेश चंद जैन के निर्देशन रेड लाइट का उल्लंघन कर आमजनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी अभियान जारी है। गैरजिम्मेदार वाहन चालकों से पूर्व में लंबित सभी ई- चालानों की समन शुल्क राशि भी वसूली जा रही है। बुधवार को होमगार्ड चौराहा पर क्यूआरटी-3 के प्रभारी सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी द्वारा टीम के साथ जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही थी।
यातायात प्रबंधन के कार्य के दौरान रेड लाइट का उल्लंघन करने पर मोबाइक क्रमांक एमपी 09 वीके 2352 को रोका गया। सूबेदार रिजवी द्वारा यातायात प्रबंधन केंद्र से उक्त वाहन के पूर्व में लंबित ई-चालानों की जानकारी ली गयी तो पाया कि वाहन चालक द्वारा पूर्व में भी 49 बार रेड लाइट का उलंघ्घन किया जा चुका है। वाहन चालक द्वारा 24,500 रुपये समन शुल्क राशि जमा नही करने पर गाड़ी जप्त कर यातायात थाना खड़ा किया गया।